Friday, October 26, 2018

सुपरहिट है आयुष्मान की Badhaai Ho, बॉक्स ऑफिस की दौड़ 66 करोड़ तक

आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा और गजराज राव की शानदार भूमिकाओं से सजी "बधाई हो" की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अभी थमी नहीं है. रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन किया है. भारतीय बाजार में ये फिल्म अब तक 66 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बेहद कम लागत में बनी बधाई हो को सुपरहिट करार दिया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बधाई हो के लेटेस्ट कलेक्शन आंकड़े साझा किए हैं. तरण के मुताबिक पहले हफ्ते में फिल्म ने अब तक 66.10 करोड़ कमा लिए हैं. ये फिल्म दशहरा वीकेंड में गुरुवार को रिलीज हुई थी. पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 7.35 करोड़, शुक्रवार को 11.85 करोड़, शनिवार को 12.80 करोड़, रविवार को 13.70 करोड़, सोमवार को 5.65 करोड़, मंगलवार को 5.50 करोड़, बुधावार को 5 करोड़ और गुरुवार को 4.25 करोड़ रहा. फिल्म के कंटेंट और दर्शकों की वाहवाही के मद्देनजर दूसारे हफ्ते भी अच्छा कलेक्शन आने की उम्मीद है.

आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

महज 20 करोड़ के बजट में बनी "बधाई हो" फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे पहले हाल ही में रिलीज हुई थ्रिलर "अंधाधुन" आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक "अंधाधुन" ने दूसरे सप्ताह के अंत तक 50.85 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 61.15 करोड़ रहा.

क्या 100 करोड़ कमाएगी बधाई हो

उधर, ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय में बॉक्स ऑफिस पर बधाई हो का जादू "ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान" की रिलीज तक जारी रहेगा. कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में लाइफ कलेक्शन 80 से 90 करोड़ के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है. कहा जा रहा है कि कंटेंट की वजह से ये फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा लेगी. ऐसा हुआ तो ये 100 करोड़ कमाने वाली आयुष्मान के करियर की पहली फिल्म होगी.

बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये पांच रिकॉर्ड

#1. बेस्ट ओपनिंग

बधाई हो पहले दिन सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली आयुष्मान की पहली फिल्म है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक बधाई हो से पहले यह रिकॉर्ड नौटंकी साला (3.25 करोड़) के नाम था. पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आयुष्मान की अन्य दूसरी फिल्मों में शुभ मंगल सावधान (2.71 करोड़), अंधाधुन (2.7 करोड़), बरेली की बर्फी (2.42 करोड़), बेवकूफियां (2.23 करोड़) और विक्की डोनर (1.80 करोड़) शामिल हैं.

No comments:

Post a Comment

国际疫情:全球确诊超205万 美国新增病例峰值已过?

  中新网4月16日电 据美国约翰斯·霍普金斯大 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 ...