Tuesday, January 8, 2019

योगी के प्रयागराज में स्कूल के अंदर गाय, छात्र बाहर बैठे पढ़ाई करने

उत्तर प्रदेश में बेसहारा मवेशियों का आतंक इतना बढ़ गया है कि कई इलाकों में लोग इन पशुओं को स्कूल में बंद कर दे रहे हैं. यहां के प्रयागराज में किसानों ने आवारा पशुओं को स्कूल में बंद कर दिया जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड में स्कूल के बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ना पड़ा.

यहां के शंकरगढ़ इलाके में भदवार गांव में सोमवार की सुबह जब छोटे बच्चे अपने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने आए तो उस स्कूल में गाय-बैलों को देखकर दंग रह गए. स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश सिंह के मुताबिक रविवार की रात इलाके में हो रही बारिश और ओलों के चलते जो आवारा पशु खेतों में फसल खाने आते हैं वह गांव में घुस आए. गांव वालों ने उन पशुओं को लाकर स्कूल में बंद कर दिया. आधी रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक ये जानवर स्कूल में ही बंद रहे और ठंड में बच्चों को स्कूल के बाहर त्रिपाल बिछाकर पढ़ाई करनी पड़ी.

बरवार गांव के सरपंच त्याग राज सिंह ने आजतक से बातचीत में बताया कि उन्होंने गांव वालों को ऐसा ना करने की हिदायत दी थी, लेकिन आवारा पशुओं द्वारा फसल चर जाने से नाराज गांव वालों ने किसी की बात नहीं सुनी. पशुओं ने स्कूल के अंदर लगाई गई फुलवारी को भी नष्ट कर दिया.

सोमवार को ही इलाके के प्रशासनिक अधिकारियों के आने के बाद पशुओं को स्कूल से बाहर निकाला गया. इसके बाद स्कूल की साफ सफाई की गई, लेकिन स्कूल में आज भी बदबू है और इसी बदबू के बीच बच्चों को बैठकर पढ़ना पड़ रहा है.

शंकरगढ़ इलाके के कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पशुओं के आतंक से इस बार गेहूं की बुवाई ही नहीं की. इसी गांव के रहने वाले विकास सिंह ने बताया कि उनकी धान की फसल बर्बाद हो गई जिसके बाद उन्होंने पशुओं के खौफ में फसल ही नहीं लगाई.

बता दें कि योगी सरकार ने अफसरों को हाल ही में आदेश जारी करके यह कहा था कि आवारा पशुओं पर लगाम लगाई जाए, लेकिन यह आदेश फिलहाल कहीं भी अमलीजामा पहनते नजर नहीं आ रहा है और आवारा पशु अभी भी किसानों के लिए बुरा ख्वाब बने हुए हैं.

फोटॉग्रफी के लिए इस सेग्मेंट में ये स्मार्टफोन बेस्ट है और अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है दूसरा 20 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए भी इसमें 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. गूगल लेंस फीचर भी दिया गया है जो ऑब्जेक्ट के बारे में जानकारी देता है.

कुल मिला कर ये स्मार्टफोन इस सेग्मेंट के हिसाब से काफी बेहतर है और अब इसकी कीमतें कम हो गई हैं तो ये बेस्ट है. आप इसे खरीद सकते हैं. ब्लॉटवेयर नहीं चाहिए, प्योर गूगल एंड्रॉयड यूज करना चाहते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए लंबे समय तक चलेगा. 

No comments:

Post a Comment

国际疫情:全球确诊超205万 美国新增病例峰值已过?

  中新网4月16日电 据美国约翰斯·霍普金斯大 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 ...